शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया
गौरव मिश्रा रामानुजनगर /
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर में धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीसी सोनी के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारतीय संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। भारत का संविधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें तृतीय स्थान कक्षा नौवीं के छात्र राकेश कुमार यादव द्वितीय स्थान कक्षा बारहवीं के छात्र प्रतीक उपाध्याय एवं प्रथम स्थान कक्षा दसवीं के छात्र प्रिंस ठाकुर ने प्राप्त किया। भारत का संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें द्वितीय स्थान कक्षा ग्यारहवीं के छात्र अर्चित कुमार द्विवेदी तथा प्रथम स्थान कक्षा 12वीं के छात्र प्रतीक उपाध्याय ने प्राप्त किया। भारत के संविधान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में टीम B अर्चित कुमार द्विवेदी कक्षा ग्यारहवी तथा प्रतीक उपाध्याय कक्षा बारहवी विजेता रहे। सभी विजेताओं को विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता विकास नामदेव, गोपाल सिंह, नरेश गुप्ता, नीलिमा बड़ा, मंजरी तिवारी,नितिन सिन्हा,प्रधान पाठक प्रकाश जोल्हे,शिक्षक बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप, सहायक शिक्षक श्याम सिंह मरावी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी विद्या जायसवाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।


Social Plugin