अपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा बालक स्कूल में दी गई निशुल्क कानूनी सहायता सलाह*
(अनुप दुबे )
रामानुजनगर/शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में विधिक सेवा एवं सलाह के अंतर्गत निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी जिला सूरजपुर के अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज आनंद प्रकाश वारियाल के द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि न्याय सबके लिए है न्याय पाने का भी सभी को समान अधिकार है यदि आप अपना प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहते हैं? या आपका कोई प्रकरण न्यायालय में लंबित है ?तो आपकी गरीबी आपके न्याय दिलाने में रुकावट नहीं होगी।अब आपके प्रकरणों में तहसील स्तरीय न्यायालय से उच्च न्यायालय तक न्याय दिलाए जाने हेतु,तहसील सेवा समिति, जिला सेवा प्राधिकरण व उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कौन-कौन से व्यक्ति विधिक सेवा और सलाह पाने का हकदार है,विधिक सेवा एवं सलाह किन-किन रूपों में प्राप्त की जा सकेगी, विधिक सहायता किन अदालतों में प्राप्त की जा सकती हैऔर विधिक सेवा के लिए आवेदन कैसे करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सीमा दुबे, शिक्षक गोपाल सिंह, दिलीप शर्मा,विद्या जायसवाल, विकास नामदेव, अर्चना दुबे, सुनील कुमार गुप्ता, श्रुति साहू, नरेश गुप्ता,मंजरी तिवारी, नीलिमा बड़ा और श्याम सिंह मरावी का सहयोग प्राप्त हुआ।

Social Plugin