Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समस्त विकासखण्डों में 28 नवंबर को होगा विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन


*समस्त विकासखण्डों में 28 नवंबर को होगा विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन*
*विकासखण्ड में विजेता प्रतिभागी व दल जिला स्तर में होंगे सम्मिलित*

(गौरव मिश्रा )

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा उत्सव जिला सूरजपुर में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में 28 नवंबर 2024 को समस्त विकासखण्ड मुख्यालय में किया जायेगा। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि प्रथम चरण में युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर से प्रारंभ किया जाता है। विकासखण्ड स्तर से चयनित प्रतिभागी / दल जिला स्तर तथा जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी / दल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेते है। विकासखण्ड स्तरीय आयोजन के नोडल समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक नोडल समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है तथा समस्त आयोजन के सफल संचालन एवं सहयोग हेतु श्री शरदेन्दु कुमार शुक्ल, सहा. जिला क्रीड़ा अधिकारी को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा इस वर्ष युवा उत्सव का उ‌द्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले के युवाओं को Thematic, Life Skill एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद् स्तर पर आयोजन कर राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2024 हेतु राज्य के प्रतिनिधि दल का चयन करना है। युवा उत्सव में 13 विधायें सम्मिलित की गई है, जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प (Handicraft), Textile एवं कृषि उत्पाद शामिल है, जिसमें से केवल रॉकबैड विधा ही जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। युवा उत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के महिला, पुरूष प्रतिभागी व दल भाग ले सकते है। आयोजन में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु प्रतिभागी / दल कार्यालयीन दिवस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्री पंकज डोंगरे के मोबाईल नंबर 6260027676 में संपर्क कर सकते है।