*राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास जम्बुरी में कोरिया जिले का रहा अव्वल प्रदर्शन*
(गौतम गुप्ता )
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर (जंबूरी) का आयोजन भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग शहर में दिनांक 18.10.2024 से 22.10.2024 तक आयोजित किया गया | जिसमें कोरिया जिले से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, जूनियर रेडक्रॉस जिला उपसमिति के अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, डी.ओ.सी. नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में जिला दल प्रभारी सुरेंद्र कुमार, काउंसलर पुरुष - अशोक कुमार साहू काउंसलर महिला - आशा एक्का के साथ शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सोनहत से रमेश कुमार, सुलेख राजवाड़े, पुष्पा काशी, शांति राजवाड़े, शा. उ. मा. वि. नगर से किशन राजवाड़े, अमन, पायल, आसना भगत, शा. उ. मा. वि. बरदिया से सचिन कुमार, पिंटू, रितु सिंह, तरन्नुम निशा, शा. उ. मा. वि. रनई से मिथलेश, अनमोल, सुनन्दा, आँचल सम्मिलित हुए |
राज्य स्तरीय इस जम्बुरी में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से 907 छात्र-छात्राएं एवं 107 प्रभारी सम्मिलित हुए जम्बुरी का शुभारंभ द्वितीय दिवस दिनांक 19.10.2024 को संभागायुक्त दुर्ग श्री सत्यनारायण राठौर के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस महानिरिक्षक रामगोपाल गर्ग के अध्यक्षता, रेडक्रास सोसायटी के सीईओ एवं जनरल सेक्रेटरी श्री एम. के. राउत, चेयरमैन श्री अशोक कुमार अग्रवाल, दुर्ग जिला अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ |
जम्बुरी में द्वितीय दिवस से पंचम दिवस तक मार्चपास्ट, लोकनृत्य, हस्तकला, रंगोली, निबंध, पेन्टिग, क्वीज, अंताछरी, लोकगीत, फिजिकल डिसप्ले, फर्स्ट एड प्रदर्शन, प्रदर्शनी, फूड जक्शन, झांकी, गणवेश प्रतियोगिता, बेस्ट जूनियर बालक, बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोरिया जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा |
जम्बुरी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ श्री रमेन डेका जी के करकमलो से विजेता बालक बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसमें कोरिया जिले को *गणवेश, प्रदर्शनी एवं बेस्ट कैडेट (बालक) रमेश कुमार* को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ *कोरिया जिले की जूनियर रेडक्रॉस टीम के द्वारा महामहिम राज्यपाल जी को खुमरी एवं ढेकी प्रतीक स्वरुप* भेंट किया गया जिस पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रसन्नता जाहिर कर तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए |

.jpg)
Social Plugin