सुरजपुर /
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सूरजपुर द्वारा भव्य नव चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है, चैतन्य देवियों के झांकी का उद्घाटन सूरजपुर जिला प्रेम नगर क्षेत्र के विधायक माननीय भ्राता श्री भूलन सिंह मरावी जी, राजेश महल वाले, डीएसपी मैडम महालक्ष्मी कुलदीप एवं बी के मंजू दीदी द्वारा किया गया। माननीय विधायक जी ने कहा कि यहां हमें एक साथ पंडाल में साक्षात नौ देवियों माता ओ का दर्शन हो गया यहां आकर हमें बहुत खुशी हो रही है साक्षात देवियों का दर्शन कर हम धन्य हो गए साथ में सभी नगर वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि यहां जो देवियां इतनी एकाग्रता से बैठे हैं यह देवियां राजयोग के अभ्यास द्वारा इतनी एकाग्रता एवं शांति से बैठी है यह निराकार परमात्मा शिव की शक्तियां हैं जब-जब धरती पर पापाचार एवं अत्याचार ,भ्रष्टाचार चारों ओर फैलती है ऐसे घोर रात्रि में निराकार परमात्मा शिव का अवतरण होता है और वह आदि शक्ति मां जगदंबा द्वारा एवं उनके अलग-अलग नौ रूपों द्वारा समाज में व्याप्त बुराई फैलाने वाले राक्षसों का वध कर दुर्गुणों को समाप्त कर जग में सुख शांति खुशी प्रेम फैलाई साथ में मनुष्य के अंदर दुर्गुण एवं मनोविकार काम क्रोध लोभ मोह अहंकार जैसे राक्षसों का वध किया और समाज में एक अलौकिक साम्राज्य की स्थापना कर मानव जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति कराई जिसका यादगार हम सभी नवरात्रि के रूप में मनाते हैं। यहां हमें हमारे अंदर के सोच को परिवर्तन करना है अपनी मनसा नेगेटिव वृत्ति को परिवर्तन कर अपने अंदर देवीगुणों का आवाहन करना है ताकि हम भी अपनी जीवन को श्रेष्ठ गुणवान इन देवियों के समान हम भी अपना हृदय को शुद्ध एवं पवित्र बनाएं साथ में एक दूसरे के प्रति शुभ भावना एवं शुभकामना रखें इससे जीवन में शांति आएगी एवं श्रेष्ठ समाज का निर्माण होगा। यह झांकी मेन रोड भारतीय स्टेट बैंक के बगल बगल में संध्या 6:30 से प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे तक 12 /10/ 2024 तक दिखाया जाएगा।


Social Plugin