*ज्ञान विज्ञान एवं जीवन मूल्यों पर आधारित संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न*
(अनुप दुबे )
रामानुजनगर/
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में, सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सीमा दुबे के नेतृत्व में दिनांक 19/10/2024 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा -2024 का आयोजन कराया गया जिसमें कक्षा 9वीं से12वीं तक कुल 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में अपनी संस्कृति, परंपराओं, जीवन मूल्यों, ज्ञान विज्ञान एवं महापुरुषों के अनुभवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भावी मानव पीढ़ी तक शिक्षा के माध्यम से सौंपने का है। विद्यालय में परीक्षा संचालन के दायित्व को संभालने वाले शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि हमारी यह दृढ़ मान्यता है कि यदि हमारे छात्रों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ अपनी महान संस्कृति, गौरवपूर्ण इतिहास,महापुरुषों के जीवन चरित्र, श्रेष्ठ राष्ट्रीय परंपराओं का परिचय कराया जाए तो निराशापूर्ण वातावरण में भी आशा की किरण उत्पन्न होती है ,जो विद्यार्थी जगत में नैतिक कार्यों के लिए नई रोशनी उत्पन्न करती है ।
इस परीक्षा के सफल संचालन में शिक्षक, अर्चना दुबे, विकास नामदेव, मनमोहन प्रसाद, नरेश गुप्ता, विद्या जायसवाल,मंजरी तिवारी, श्रुति साहू,और श्याम सिंह मरावी का भरपूर योगदान रहा।

Social Plugin