Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु


 विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं भारत की   माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 


रायपुर / 

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, भारत की माननीय राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उनके मुख्य आतिथ्य में एम्स रायपुर, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह संपन्न हुए। इस अवसर पर उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि भी अंतरित की। 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।