*संबलपुर, सोनवाही, धरसेडी, जजावल इत्यादि ग्राम पंचायतों में पंडो जनजाति के लिए लगा विशेष शिविर*
*सूरजपुर/16 अक्टूबर 2024/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नन्दिनी साहू के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत संबलपुर, सोनवाही, परसिया, धरसेडी, जजावल, पकनी, मोहनपुर, द्वारिकापुर, उमेष्वरपुर एवं सरस्वतीपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पंडो समुदाय के हितग्राहियों तक पहुँचाया गया। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम पंजीयन, जैसे लाभ दिया गया।

Social Plugin