रामानुजनगर - भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रामानुजनगर के द्वारा माध्यमिक शाला सरईपारा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई।
सर्वधर्म प्रार्थना अंतर्धार्मिक एकता की आकांक्षा, प्रतीक और वास्तविकता का एक प्रयास है। मानव जाति की समृद्ध विविधता, आध्यात्मिक परंपराएं को स्वीकार करता है। मानव परिवार की धार्मिक मतभेदों का सम्मान करते हुए एकता और एकजुटता की पुष्टि करता है। जिसमे सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की छाया चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। ततपश्चात प्रातः स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, राम धुन, जय बोलो, विभिन्न धर्मों की प्रार्थना, हर देश में तू, वी शैल ओवरकम, शांति पाठ कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव विजेन्द्र साहू ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बापू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी जय जवान जय किसान का नारा दिया। आज इन दोनों महापुरूषों की जयंती मनाई जा रही है।
जीवन में दृढ़ आत्मविश्वास, आस्था व सतत प्रय:शीलता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानवीय गुणों के विकास व प्राणी मात्र के प्रति सदभाव अपनाने की अपील की। कार्यक्रम संचालक नंद कुमार सिंह ने स्काउट गाइड्स को राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म सदभाव व व्यक्तित्व उन्नयन के महत्व के बताए। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर नंद कुमार सिंह, जाकिर हुसैन, योगेश साहू, श्रीकांत पांडेय, गाइड कैप्टन धनेसरी राजवाड़े, गुडडी राही, मंजू टोप्पो सहित स्काउट एवं गाइड्स उपस्थित थे।

Social Plugin