Hot Posts

6/recent/ticker-posts


रामनगर स्थित मां सती पूजन प्रांगण में स्व. माधुरी देवी एवं स्व. उमेश शर्मा कप बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ

 

  ( गौरव मिश्रा )

सुरजपुर/ रामनगर .

रामनगर स्थित मां सती पूजन प्रांगण में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय रात्रि कालीन स्व. माधुरी देवी एवं स्व. उमेश शर्मा कप बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की विजेता टीम सरस्वतीपुर, उपविजेता खोपा एवं तृतीय स्थान पर बरपारा की टीम रही, जबकि अंडर-17 वर्ग की विजेता टीम खोपा, उपविजेता डेडरी तथा तृतीय स्थान पर रुनियाडीह की टीम रही। अंडर-14 की विजेता टीम को 3000 रुपये, उपविजेता टीम को ₹2000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹1000 नगद एवं शील्ड और अंडर-17 की विजेता टीम को 5000 रुपये, उपविजेता टीम को 3000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹2000 का नगद पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन पिंकू शर्मा, जो रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता हैं, ने अपनी माता- पिता की स्मृति में किया था। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बालिका शिक्षा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना था। 

समापन अवसर पर मंच स्थितियों में बाबूलाल यादव जवाहर सिंह सरपंच रामनगर डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव सेवक प्रजापति योगेश्वर प्रजापति कुलेश्वर प्रजापति प्रमोद जगन्नाथ यादव लालचंद मानिकपुरी विजय यादव भूपेश प्रजापतिप्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधानाचार्य सीमांचल त्रिपाठी, दिनेश साहू, प्रभाशंकर प्रसाद, मोतीलाल सिंह और मां भारती पब्लिक स्कूल, रामपुर के प्राचार्य बोधन राम राजवाड़े ने अपनी भूमिका निभाई।

मां सती पूजन समिति ने इस आयोजन के लिए पिंकू शर्मा व उनके अनुज योगेश शर्मा को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर बहुत बहुत धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।