Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल में मनाया गया वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट पर आधारित कार्यक्रम*


 *बालक स्कूल में मनाया गया वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट पर आधारित कार्यक्रम* 

 (गौरव मिश्रा)
 सूरजपुर/ रामानुजनगर.
भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन में, तथा जिले के कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में एवं संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के नेतृत्व में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में विरगाथा 4.0" प्रोजेक्ट पर आधारित कार्यक्रम कराया गया जिसमें कक्षा 9वीं से12वीं तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी के कार्यों उनके जीवन की कहानियों का विवरण प्रसारित किया जाना है, ताकि छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जा सके और उनमें नागरिक चेतना के मूल्यों को स्थापित किया जा सके प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर कविता, निबंध,पेंटिंग, ड्राइंग,मल्टीमीडिया प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें से सर्वश्रेष्ठ चार विद्यार्थियों का चयन कर वीर गाथा 4.0"से संबंधित पोर्टल में अपलोड किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सीमा दुबे,विकास नामदेव, अर्चना दुबे,सुनील गुप्ता, मंजरी तिवारी और श्याम सिंह मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।