रामानुजनगर/ तिवरागुडी -25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती अवसर पर दुर्गा मंच तिवरागुड़ी में क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी जी के मुख्य अतिथि व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनसंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय महापुरुष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और डा,श्यामाचरण मुखर्जी ,के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, अतिथियों का स्वागत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवरागुड़ी के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भूलन सिंह मरावी ने सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महापुरुष व जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी के संबंध में उल्लेख करते हुए, भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान के साथ-साथ भाजपा सदस्यता महा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य जुड़ने और जोड़ने का आह्वान किया ।और सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने अपने उद्यबोधन में कहा कि महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, उनके विचारधारा और सपना को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तत्पर है राष्ट्र के अंतिम छोर तक निवास करने वाले व्यक्ति को भी अंत्योदय योजना का लाभ मिलेगा । कार्यक्रम का सुचारू रुप से संचालन मंडल महामंत्री सुमन्त साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंडल उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महादेव सिंह विधायक निज सचिव, शंभू सिंह सरपंच, सुरेश सिंह मरकाम पूर्व जिला सदस्य, राजेश पांडे शक्ति केंद्र प्रभारी ,अजय पांडे भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य, श्रीमती मीना सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती राखी देवांगन महिला मोर्चा मंडल महामंत्री, पितांबर सिंह मरावी प्राचार्य , सुमित साहू भाजयुमो जिला मंत्री, सुंदरलाल सिंह सरपंच नकना,श्रीमती सुनीता सिंह कौशलपुर , खेल से राजवाड़े, श्रीमती सुनीता सिंह ,आशा देवी मोहन सिंह पूर्व जनपद सदस्य, श्याम सुंदर राजवाड़े मंडल कोषाध्यक्ष, मोहरलाल साहू ,लहरी यादव ,रामजाल यादव, मोनू साहू ,गणेश्वर सिंह, अनिल प्रजापति , दीपक प्रजापति, रोहित प्रजापति ,महेंद्र प्रजापति ,करीमन प्रजापति ,मनिजर प्रजापति, पन्ना लाल यादव, रुकुमसिंह ,मोलचंद सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Social Plugin