Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल रामानुजनगर में पैरा कमांडो द्वारा दी गई अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी*

( गौरव मिश्रा)

सूरजपुर /रामानुजनगर.

जिले के कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में और जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में अध्यनरत कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पैरा कमांडो पुरुषोत्तम चंद्रा के द्वारा अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि जिनकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष के बीच है वे विद्यार्थी भारतीय सेना अग्नि वीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होते हैं जिसमें पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है जबकि दूसरे चरण में रैली स्थल पर भर्ती रैली आयोजित की जाती है अंत में दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा और मेरिट सूची निकाली जाती है। पैरा कमांडो द्वारा विद्यार्थियों के पूछे गए सवालों का भी बहुत ही सरल और सहज ढंग से जवाब दिया गया।

प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हमारे विद्यालय से 14 छात्रों को अग्नि वीर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित कराया गया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं( थल सेना, वायु सेना और जल सेना) में भर्ती को और अधिक आकर्षक और सुदृढ़ बनाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य विकास नामदेव,दिलीप शर्मा, मनमोहन प्रसाद,अर्चना दुबे, मंजरी तिवारी, सुनील गुप्ता और श्याम सिंह मरावी का महत्व पूर्ण योगदान रहा।